होम > संरक्षित खेती > पॉली-टनेल्स

पॉली-टनेल्स



पॉली-टनेल्स मूलत: प्राकृतिक रूप से हवादार जलवायु नियन्त्रित होते है। जैन पॉली-टनेल्स के विभिन्न उपयोग है। मुख्यत: सब्जियों का उत्पादन, पुष्प-उत्पादन, पौधारोपण, पर्यानुकूलन, निर्योतोन्मुखी फलोपादन इत्यादि।

जैन पॉली-टनेल्स प्री-गेल्वेनाइज्ड चेनल-सह नलीदार (ट्यूबल स्ट्रक्चर, नलीदार) ट्यूबल स्ट्रक्चर से बनाया जाता है जिस से फसलों का उत्पादन अनुकूल, नियन्त्रित वातावरण में और अन्य स्थितियाँ जैसे तापमान, आर्द्रता, प्रकाश की तीव्रता, वातायन व्यवस्था, मृदा माध्यम, रोग नियन्त्रण, सिंचाई, खादपानी तथा अन्य कृषि विज्ञान विषय़क कार्य, वर्ष भर बाहरी वातावरण से अप्रभावित स्थिति में किये जाते है।

पारम्पारिक कृषि विज्ञान कार्य प्रणाली में फसलों की खेती मैदानी, खुले खेतो में प्राकृतिक अवस्थाओं में की जाती है तथा फसले, मौसम में अकस्मात होने वाले परिवर्तन जैसे, तापमान, आर्द्रता, प्रकाश तीव्रता, प्रकाश-काल और अन्य स्थितियों के प्रति संवेदनशीलता के कारण फसल विशेष पर विपरित प्रभाव से उत्पादन में बहुत कमी हो जाती है।

जैन पॉली-टनेल्स विभिन्न साईज और ग्राहक की आवश्कतानुसार बनाये जाते है। साईज 96 वर्ग मीटर से 500 वर्ग मीटर या अधिक तक विस्तारित है।

परिष्करण का स्तर भी पॉलिइथेलिन शीट से आवरण किये हुए साधारण पॉली-टनेल से लगातार उच्च परिष्कृत, पूर्ण आटोमेटिक ड्रीप और फॉगर्स सिस्टम, पूर्ण रूप से काम्प्यूटरराइज्ड (Fully Automatic) सिस्टम आदि प्रकार का होता है।

प्रधान कार्यालय
जैन प्लास्टिक पार्क, राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 6
जलगांव (425 001)
महाराष्ट्र, भारत.
दूरभाष: +91 257 225 8011
फैक्स: +91 257 225 8111

 

छोटे विचार, बिग क्रांति .